बिंदकी: पिलखनी गांव में लगभग 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव घर के अंदर मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पिलखनी गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला शिव देवी का शव घर के अंदर पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। इस मामले में गुरुवार की सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जाता है कि महिला के पति की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती थी।