बारां: भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर के श्रीराम स्टेडियम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Baran, Baran | Mar 30, 2025 भारतीय नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर भारतीय नववर्ष 2082 का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। बारां शहर में निकली विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भगवा रंग में सराबोर कर दिया। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे श्रीराम स्टेडियम से शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति शामिल हुई।