बड़नगर: जहांगीरपुर में अज्ञात कारणों से सल्फास खाने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर में अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेहरबान सिंह पिता हुकुम सिंह राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी जहांगीरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया