इंदौर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चाकू से धमकी देने का CCTV सामने आया
इंदौर | नंदबाग कॉलोनी, एकता नगर में देर रात एक युवक और उसके साथी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट और चाकू से धमकी देने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति रात करीब 11 बजे काम से लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उससे खाने के लिए कुछ मांगा। सामान देने के बाद कथित रूप से दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और पैसे लेने की कोशिश की। आसपास के लोगों के आने पर पैसे वापस कर दिए, लेकिन सामान लेकर धमकी देने का आरोप है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित के साथ मारपीट करते रहे। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#Indore #CrimeNews #CCTVFootage #PoliceAction #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Aug 31, 2026