बिंदकी: हरदौलपुर गांव में भाकियू अराजनैतिक गुट की पंचायत, रेलवे अंडरपास बनवाने और तीन ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई
फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के हरदौलपुर गांव में बुधवार को दिन में 11 बजे से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की पंचायत प्रारंभ हुई। जिसमें यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने हरदौलपुर गांव में रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग किया तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन में तीन ट्रेनों के ठहराव की मांग भी किया।