निवाई: पीएम श्री राउमावि के बाहर बनी अवैध पांच दुकानों पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को किया ध्वस्त
Niwai, Tonk | Apr 13, 2026 सोमवार की सुबह करीब 9:00 पीएम श्री विद्यालय के बाहर बनी हुई पांच अवैध दुकानों को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों में मौका मजिस्ट्रेट तहसीलदार नरेश गुर्जर के नेतृत्व में पांचो दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने तहसीलदार सहित कर्मचारी मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता करी। महिला द्वारा मीडिया कर्मी से मोबाइल छीन लिया गया।