सासनी: बिसखोपरा नाम के जहरीले कीड़े ने घर पर एक युवती को हाथ पर काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 15, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक घर में एक युवती काजल पुत्री अनिल कुमार को बिसखोपरा (मॉनिटर लिजार्ड) नाम के जहरीले कीड़े ने हाथ पर काट लिया। बिसखोपरा के काटने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में बिगड़ी हालत में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया।