आंवला: आंवला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी लगाई और जागरूकता रैली निकाली, तीन ब्लॉक की सुपरवाइजर रहीं शामिल
आंवला तहसील परिसर में सोमवार दोपहर एक बजे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, रामनगर और मझगवां की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं।