झुंझुनू: झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू, जांगिड़ मंगल भवन स्थित बूथ पर डाला गया पहला वोट
झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू ने जांगिड़ मंगल भवन स्थित बूथ पर पहला वोट डाला। वोट डालने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने पौधारोपण भी किया।