मंझनपुर: कौशांबी पुलिस लाइन में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन हुआ
कौशांबी पुलिस लाइन में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रयागराज मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करने के साथ हुई।