परिहार: परिहार के पूर्व बीडीओ वैभव कुमार पर छापेमारी, ग्रामीणों के बीच संपत्ति को लेकर चर्चा को मिला बल
सहरसा के डीआरडीए निदेशक और परिहार के पूर्व बीडीओ रह चुके वैभव कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी के बाद इलाके में पुरानी चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। परिहार प्रखंड में उनके कार्यकाल के दौरान ही ग्रामीणों के बीच उनके बढ़ते प्रभाव और संपत्ति को लेकर कई तरह की बातें होती थीं। गुरुवार को यह मामला हाट-बाजार से लेकर चौपाल तक चर्चा का विषय बना रहा, जहां लोग छापेम