इटावा: चकरनगर इलाके में महिला की डिलीवरी के बाद हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 चकरनगर इलाके में बुधवार शाम डिलीवरी के बाद महिला की हुई मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चकरनगर सीएचसी में डिलीवरी के लिए लेकर पहुंचे थे जहां पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया,लेकिन स्टाफ की लापरवाही के चलते ब्लीडिंग होती रही।लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया और न ही रेफर किया।हम लोग अपनी मर्जी से जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे,जहां पर महिला की मौत हो गई है।