इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ट्रक का टायर फटने से डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित ट्रक,ड्राइवर हुआ घायल
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर, ट्रक का टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना में ट्रक ड्राइवर, बहादुर सिंह पुत्र रामदास निवासी लुधियाती घायल हो गया, सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल पहुँचा कर, परिजनों को घटना की जानकारी दी।