इटावा: नगला नगोली में शराबी पति से परेशान पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस को दी गई सूचना
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला नगोली गाँव की निवासी लक्ष्मी ने अपने पति चरण सिंह की शराब की लत से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार हेतु जिलाचिकित्सालय लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया और पुलिस को मामले की सूचना दी।