इटावा: जिला अस्पताल के शवगृह में पुलिस की लापरवाही के चलते 7 दिनों तक पड़ा रहा अज्ञात बुजुर्ग का शव, जीआरपी शिनाख्त में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 जिला अस्पताल के शवगृह में पुलिस की लापरवाही से 7 दिनों तक अज्ञात पुरुष बुजुर्ग का पड़ा रहा शव। सूचना के बाद आनन फानन में जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। बुजुर्ग व्यक्ति को 5 मार्च शाम करीब 6 बजे रेलवे स्टेशन से आरपीएफ पुलिस ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई थी।