ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: पड़ोसी किराएदार ने शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ उसके ही पड़ोसी किराएदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने काम के बहाने महिला को कमरे में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9 बजे दी गई।