हाथरस: गांव सोखना में जमीनी विवाद को लेकर लात-घुसे, गर्भवती महिला के पेट में दबंगों ने मारी लात, चार लोग घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव सोखना में जमीन विवाद को लेकर आज रविवार को सुबह 11:30 बजे का लगभग दो पक्षों में जमकर लात घुसे चलने से गांव में भगदड़ मच गई !इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए! सभी का जिला अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल कराया है और जांच में जुट गयी हैं!