हाथरस: गांव गिजरौली में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, राहगीरों ने मदद कर युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली पर दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।