हाथरस: गांव नगला भोजा में घर पर बैठे युवक को पीठ पर जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल लाए
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोजा में घर पर बैठे एक युवक को पीठ पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई, युवक की हालत बिगड़ता देख परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।