हाथरस: बागला कॉलेज मैदान में बिना परमिशन लग रही पटाखों की दुकानों को दरोगा ने लाठी के दम पर बंद कराया, पिटाई का वीडियो वायरल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बागला कॉलेज मैदान में शनिवार को रात 9:00 बजे के लगभग बिना परमिशन के दुकानों को विक्रेताओं के द्वारा लगाया जा रहा था इसकी सूचना पर पहुंचे इंडस्ट्री चौकी दरोगा ने पहले समझाया ना मानने पर आवश्यक बल प्रयोग कर दुकानदारों को जमकर गाली गलौज देने के बाद लाठी के दम पर दुकानों को बंद करा दिया जिसका वीडियो रविवार सुबह 9:30 बजे वायरल हो रहा है!