भीलवाड़ा: डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में निःशुल्क जूता-चप्पल वितरण, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिली
भीलवाड़ा। भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर की डॉ. अंबेडकर कॉलोनी स्थित FCI रोड पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समाजसेवी छीतर मल गेंगट के निवास पर मंगलवार को निःशुल्क जूता-चप्पल एवं सैंडल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।