रहटगांव: रहटगांव और जिले के ग्रामीण हाट बाजार होंगे प्लास्टिक मुक्त, कलेक्टर के निर्देश पर शुरू हुई सख्त निगरानी
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर अब हाट बाजारों में प्लास्टिक कचरा फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई की जाएगी।