आगरा: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की लखनऊ टीम ने छापेमारी में युवक को किया गिरफ्तार, कैनेडियन गांजा बरामद
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की लखनऊ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंदारी शांति कुंज अपार्टमेंट से एक युवक को 90 ग्राम कैनेडियन गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है NCB की टीम को दिल्ली के एक ड्रग पैडलर से मिली जानकारी के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार युवक का नाम आकाश गोयल बताया जा रहा है।