आगरा: पुलिस लाइन सभागार में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डीसीपी वेस्ट ने की गोष्ठी
आम नागरिकों के बीच साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए DCP वेस्ट सोनम कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी की, गोष्ठी में कमिश्नरेट आगरा के सभी ACP, थाना निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई गई, इस दौरान नवीनतम साइबर खतरों से अपडेट रहने व राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति का पालन करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।