आगरा: ग्राहकों से धोखाधड़ी कर ATM से रुपए चोरी करने के मामले में 2 अभियुक्त राधास्वामी सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार
थाना न्यू आगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एटीएम मशीनों के बाहर खड़े होकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर उनके पैसे चोरी की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से 2700 रुपए नगद, 75 एटीएम कार्ड, 1 कार, 2 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पूरी जानकारी एसीपी हरी पर्वत आदित्य कुमार ने दी है।