आगरा: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू करेंगे ताजमहल का दीदार, मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगा ताजमहल
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पांच दिन की भारत यात्रा के दौरान मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आगरा आएंगे। वह आठ अक्तूबर को सुबह ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दो घंटे तक बंद रहेगा। मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे बुकिंग काउंटर भी बंद रहेंगे।