बरियातु: साल्वे गांव के पास बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, सभी को रिम्स रेफर किया गया
बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे ग्राम के पास मंगलवार शाम 7 बजे हुई बाइक दुर्घटना में 3 युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान साल्वे ग्राम निवासी बालेश्वर गंझु के पुत्र अमित कुमार हीरामन गंझु के पुत्र रोहित कुमार गंझु तथा परमेश्वर गंझू के पुत्र सूरज गंझु के रूप में हुई सभी घायलों को बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ दयाशंकर ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दि।