कोडरमा: महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, उपायुक्त की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
महाशिवरात्रि पर्व के विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया।