सुपौल: कपिलेश्वर मंदिर से तिलेश्वर मंदिर तक निकली 81 फीट लंबी कांवड़ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Supaul, Supaul | Aug 24, 2026 सुपौल के कपिलेश्वर मंदिर से तिलेश्वर मंदिर तक 81 फीट कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ कांवड़ को लेकर बाबा तिलेश्वरनाथ के दरबार की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुपौल स्थित कपिलेश्वर मंदिर से 81 फीट लंबी कांवड़ लेकर तिलेश्वर मंदिर जा रहे है।