पुवायां थाना क्षेत्र के बेहटा सनवात गांव में शराब के नशे में हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फूलचंद पुत्र होरीलाल निवासी बेहटा सनवात का गांव में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हुई मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए।