कोटवा: मच्छरगावा नन्हकार श्मशानघाट पर सोमवार को उपस्थित सभी लोग आंसू नहीं रोक पाए, जब 4 वर्षीय पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी
कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावा नन्हकार श्मशानघाट पर सोमवार उस समय उपस्थित लोग फुट फुट कर रो पड़े,जब 4 वर्षीय पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मुखिया पूनम देवी ने बताया कि नन्हकार निवासी 26 वर्षीय हिमांशु कुमार दास तमिलनाडु के तिरुचि में पेंटर का काम करता था। गुरुवार को काम करते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। बिधायक ने सहयोग का भरोसा दिया।