बबेरू: बबेरू कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Baberu, Banda | Jul 11, 2026 बबेरू कोतवाली परिसर मे आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी पर संपन्न किया गया।जिसमे फरियदियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें से कुल प्राप्त 4 प्रार्थना पत्र में एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है.