अरनोद: चकुंडा लैंप्स भवन से एक हफ्ते में दूसरी बार हुई चोरी, 1 लाख रुपये नकद चोरी, 4 से 5 सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए
गांव चकुंडा में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार रात से शनिवार की रात के बीच अज्ञात चोरों ने लैंप्स भवन के ताले तोड़कर कैश काउंटर से लगभग 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरों ने मौके पर लगे 4 से 5 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।