मुरैना: नेशनल हाईवे-44 पर अज्ञात व्यक्ति की हनुमान जी मंदिर के पास बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया मृत
Morena, Morena | Dec 24, 2024 नेशनल हाईवे 44 पर हनुमान जी मंदिर के पास एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने लगी ,तभी उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया ,जिसके बाद कोतवाली पुलिस को बुलाया गया और मृत व्यक्ति के शव को पीएम हाउस के लिए भिजवा दिया है। जहां बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।