मुरैना: वन विभाग और पुलिस ने छोन्धा नदी के पास से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त की, मामला दर्ज
Morena, Morena | Dec 24, 2024 सिविल लाइन थाना प्रभारी और उनकी टीम के साथ वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान छोन्धा नदी के पास से अवैध चंबल नदी की रेत से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है बता दे यह कार्रवाई बीते दिनों हुई वनविभाग की टीम पर हुई घटना के जवाब में की गई है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर सिविल लाइन थाने में रखवा दिया गया है।