नाहन: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने सितंबर में 59 यूनिट रक्तदान कर मरीजों की मदद की
Nahan, Sirmaur | Oct 1, 2026 ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी नाहन ने सितंबर महीने में 59 यूनिट रक्तदान कर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त और प्लेटलेट्स की व्यवस्था की। सोसाइटी और उसके सदस्यों ने विभिन्न अस्पतालों में रक्त दान और आपातकालीन रक्त आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।