आंवला: आंवला के कसुमरा में महिलाओं ने शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया, छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप, दुकान हटाने की मांग
Aonla, Bareilly | Jul 30, 2026 आंवला तहसील के ग्राम कसुमरा में शराब की दुकान के विरोध में गुरुवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने दुकान के बाहर प्रदर्शन करते हुए आबकारी विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दुकान को तत्काल हटाने की मांग की।