कोल: लक्ष्मणगढ़ी में राज्य स्तरीय गौशाला में चारे के अभाव में मर रहे गोवंश, जांच टीम को मिलीं खामियां
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 लक्ष्मणगढ़ी में राज्य स्तरीय गौशाला की हालत दयनीय बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में चारा और पानी की भी व्यवस्था नहीं है यही वजह है कि लगातार गोवंशों की मौत हो रही है। गौशाला में अनियमिताओं की शिकायत ग्रामीण के द्वारा 1076 पर की गई जिसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो टीम को खामियां दिखी हैं।