सिंगरौली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 7 मार्च को सिंगरौली दौरा प्रस्तावित, तैयारियां हुई शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 फरवरी को सिंगरौली दौरा रद्द होने के बाद एक बार फिर से उनका सिंगरौली दौरा प्रस्तावित है। इस बार सीएम के 7 मार्च को सिंगरौली आने की संभावना बन रही है हालांकि अभी मिनट 2 मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है। प्रस्तावित दौरे के लिहाज से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी सिंगरौली जिला कलेक्टर अरुण परमार ने दी है।