सिंगरौली: रेनूकोट में कार के ऊपर राख लोड हाईवा पलटने से 4 लोगों की मौत, शादी के लिए लड़की देखने भांडी से वाराणसी जा रहा था परिवार
सिंगरौली जिले के भाड़ी ग्राम के निवासी शर्मा परिवार शादी के लिए वाराणसी लड़की देखने जा रहा था, अल्टो कार जैसे ही रेनूकोट पहुंची सामने से आ रहे राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने जेसीबी बुलाई और क्रेन की सहायता से देर रात हाइवा को हटवाकर कार में फंसे चारों शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां आज शवो का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।