कांके: कांके थाना क्षेत्र से लापता दस वर्षीय बालक हिमांशु को पुलिस ने किया बरामद
Kanke, Ranchi | Apr 15, 2026 कांके थाना क्षेत्र से लापता दस वर्षीय बालक हिमांशु को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुधवार सुबह करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी रामू बैठा का दस वर्षीय बालक हिमांशु मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।