कुम्भराज: मृगवास: 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
Kumbhraj, Guna | May 6, 2026 कुंभराज मृगवास थाना पुलिस ने अपहरण और रेप के आरोपी पकड़े है। 6 मई को थाना प्रभारी ने कहा, 27 नवंबर 2025 को पिता ने 15 वर्षीय नाबालिक बेटी के 26 नवंबर को लापता होने की रिपोर्ट की। 28 नवंबर को किशोरी को दस्तयाब किया। अपहरण और रेप के मुख्य आरोपी मिथुन लोधा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सहयोगी आरोपी रामलखन लोधा, बालचंद लोधा को 6 मई को गिरफ्तार किया है।