चमोली एसपी ने बताया-केवल पैसा नहीं, सोने-चांदी के सिक्के और शालिग्राम शिला के साथ केसर के पैकेट भी हुए चोरी
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े थाली भेंट की धनराशि में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
SIT जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। जांच में आरोप है कि वह गणना कक्ष से ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्के, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट अवैध रूप से बाहर ले जाता दिखाई दिया।
पुलिस ने बताया कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Badrinath #BadrinathDham #ChamoliPolice #SIT #BKTC #Uttarakhand #BreakingNews #PahadSamachar #Devbhoomi #उत्तराखंड #बद्रीनाथधाम #ब्रेकिंगन्यूज़