अररिया: अररिया आर एस में चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर व नगदी गायब, पीड़ित परिवार परेशान
Araria, Araria | Apr 2, 2026 अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैडिया टोला, वार्ड संख्या 04 स्थित एक घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को बेखबर रखते हुए 10 हजार रुपये नगद राशि, सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित गृहस्वामिनी इंदु देवी ने अररिया आरएस थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी हुए सामान की शीघ्र बरामदगी की