बिछिया: भीषण गर्मी में शावकों संग जलकुंड में उतरी बाघिन, कान्हा का मनमोहक वीडियो वायरल!
16 जून मंगलवार को शाम 5 बजे कान्हा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया बफर क्षेत्र में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ जलकुंड में आराम करती नजर आई। यह बाघिन मगरनाला फीमेल टी166 बताई जा रही है। करीब एक वर्ष के तीनों शावक भी अपनी मां के साथ पानी में खेलते और गर्मी से राहत लेते दिखाई दिए।यह मनमोहक दृश्य अब वायरल हुआ