गोरखपुर: प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सीएम योगी के गोरखपुर प्रथम आगमन पर पुलिस लाइन के सामने पार्षद मनु जायसवाल ने किया भव्य स्वागत
गोरखपुर:- अयोध्या में भव्य राम मन्दिर मे प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रथम आगमन गोरखपुर शहर में हुआ जिनके आगमन पर पूरे शहर में विभिन्न चौराहों व अगल अलग स्थान पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया, उसी क्रम में भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के अंतर्गत पुलिस लाइन तिराहे पर पार्षद मनु जायसवाल स्वागत किया।