उचकागांव: ऊंचकागाव के सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई संपन्न
ऊंचकागाव प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा करना और विद्यालय के विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।