बड़वानी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम तलुन खुर्द में रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
बड़वानी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम तलुन खुर्द में जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई । साथ ही तेलाड़ नदी पर श्रमदान कर साफ सफाई कर पूजन अर्चन किया गया, सभी ग्राम वासियों द्वारा ध्यान योग तथा नवांकुर संस्था के दूदालाल चौहान द्वारा जल संरक्षण का महत्व बताया गया। साथ ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई है न।