पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित "संकल्प" सभागार में बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।