हुज़ूर: आईटी पार्क में ज़हर खाने के बाद दोस्त को कॉल कर बोला युवक- सांस लेने में हो रही तकलीफ़, इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2024 भोपाल के आईटी पार्क में एक युवक ने जहर खा लिया। सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोस्त को कॉल कर जानकारी दी। दोस्त ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान उसकी उसकी मौत हो गई।मामले में गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दियागया।